ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस | यहाँ बनेगा देश का पहला ग्लास ब्रिज

ऋषिकेश - उत्तराखंड

" ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस में बनने जा रहा है देश का पहला ग्लास ब्रिज , जाने खूबियां "


वैसे तो ऋषिकेश अपने योग और आध्यात्म के लिए पुरे विश्व भर में जाना जाता है | यहाँ पूरी दुनिया से लोग आध्यात्म के ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते है | यह खूबसूरत शहर उत्तराखंड में स्थित है, और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है | लेकिन अब यहाँ कुछ ऐसा होने है रहा है जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी |
 
ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस , ऋषिकेश

ऋषिकेश योग नगरी और अपने राम झूला और लक्ष्मण झूला के लिए भी काफी प्रसिद्द है | जो कई सालो से यहाँ आने वाले यात्रियों को गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने की सहूलियत प्रदान करते है | मगर कुछ समय पहले ही लक्ष्मण झूला जो की सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाला ब्रिज था उसकी बार - बार मरम्मत और जर्जर स्थिति के कारण उसको बंद कर दिया गया था | जिसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगो को राम झूला से हो कर जाना पड़ता है | इस परेशानी के चलते यहाँ पर एक नए पल का निर्माण किया जा रहा है , जो लक्ष्मण झूला का एक विकल्प होगा |
 

ऋषिकेश ग्लास ब्रिज की जानकारी 

ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस में जो भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनने जा रहा है उसका नाम हनुमान या बजरंग सेतु रखा जा सकता है | यहाँ 133 मीटर लम्बा और 8 मीटर चौड़ा होगा | बनावट की बात की जाय तो यहाँ यात्रियों को चलने के लिए ब्रिज दोनों तरफ फुटपाथ बनाये जायेंगे जो 66 मिमी कांच के बने होंगी तथा बीच में छोटे वाहनों के लिए सामान्य ब्रिज होगा | ऐसा बनने वाला ये भारत का पहला पुल होगा | यात्री कांच के पुल पर चलते चलते निचे बहती गंगा को भी देख सकेंगे |

ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस , ऋषिकेश

इस ब्रिज का नाम हनुमान या बजरंग सेतु इस लिए भी रखा जायेगा क्यों की ऋषिकेश में राम, लक्ष्मण झूला पुल तो थे लेकिन अब हनुमान जी का नाम भी यहाँ जोड़ा गया है | इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है जो जुलाई २०२३ तक पूरा हो जायेगा | और बाद में इसको स्टेट और आर्ट के तौर पर विकसित किया जायेगा | पर्यटन को बढ़ावा देने साथ साथ यह ब्रिज लोगो को सुविधा भी प्रदान करेगा |
 

संछिप्त

लक्ष्मण झूला का निर्माण ब्रिटिश काल 1927 में किया गया था , पुराना होने के कारण यहाँ आवाजाही के लिए अब सुरक्षित नहीं था इस लिए 2019 में इसको बंद कर दिया गया था ,जिसके बाद यात्री राम झूला से ही घूम कर जा रहे थे | ऋषिकेश पर्यटन के लिहाज से भी महत्व पूर्ण है इस लिए इस ब्रिज का निर्माण जरुरी था | कुछ लोगो से पता चल है की इस ग्लास ब्रिज के दोनों किनारो पर जो स्तम्ब होंगे उनकी आकृति केदारनाथ के तर्ज पर बनाई जाएगी | अगर ऐसा कुछ होता है तो यह ब्रिज ऋषिकेश का प्रमुख आकर्षण केंद्र जरूर बनेगा।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर जरूर कीजिये और आगे आने वाली जानकारियों के लिए हमें follow जरूर करे | इस नए ग्लास ब्रिज के बारे में आप के विचार आप हम से शेयर भी कर सकते है |