Endangered Species in India | भारत में लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियां

Endangered Species in India - भारत में लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियां

Endangered Species in India; विश्व सहित भारत में पशु पक्षी हमारे पारिस्थितिक परिवार के अभिन्न अंग है।भारत में ही हमारे साथ काम से काम स्थानपायी जीवो की 397 प्रजातियां , पक्षियों की 1232 प्रजातियां, सरीसृपों की 460 प्रजातियां, उभयचर जीवो की 240 प्रजातियां , मछलियों को 2546 प्रजातियां और कीट पतंगों की 59353 प्रजातियां भी निवास करती है।

Endangered Species in India , भारत में लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियां

भारत वाहिकाओं वाली 18664 पौधो प्रजातियों का घर भी है। भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के कुल भू - क्षेत्र का मात्र 2.4 % है, लेकिन ज्ञात विश्व जैव विविधताओं में भारत का योगदान 8% है। जैव विविधता की दृष्टि से पश्चिमी घाट और उत्तरपूर्व क्षेत्र बहुत ही समृद्ध है। भारत के वनों, घास के मैदान, आर्द्र भूमियों, तटवर्ती और समुंद्र तथा मरुभूमि प्रणालियों से इसकी जैव विविधता का अनुमान लगाया जा सकता है।
किसी पारिस्थितिक प्रणाली में पाई जाने वाली जैव विविधता से उसके स्वास्थ्य का अनुमान लगाया जा सकता है। जितनी अधिक जैव विविधता होंगी, पारिस्थितिक प्रणाली उतनी ही अधिक स्वस्थ होंगी। लेकिन प्राकृतिक पर्यावास के छिनने और चोरी - छिपे किए जाने वाले शिकार के कारण , इनमे से कई प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा (Endangered Species in India) पैदा हो गया है। अपने जानवरों और पक्षियों के साथ साथ अपने वनों के संरक्षण में हम, आने वाली पीढ़ियों के लिए नई कृषि फसलों और जड़ी बूटियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर पायेंगे और उन्हें प्रकृति को उसके अत्यंत मूल स्वरूप में देखने का आनंद दे पायेंगे। हर बार हमे इनके संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करनी होगी जिससे इनके संरक्षण की जरूरत की अनुभूति होगी।

क्या होती है लुप्तप्राय प्रजाति ? - What is Endangered Species?

पौधे, पशु, पक्षी  या सूक्ष्मजीव जो जैविक विलुप्त होने के तत्काल जोखिम में हैं, उन्हें लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered Species) कहा जाता है। ऐसी प्रजातियां जो अपने मूल क्षेत्र में ही हैं और वहां भी उनकी संख्या लगातार  घटती जा रही है यानी उनकी संख्या 50% से 5% तक हो जाती है, उन्हें लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered Species) भी कहा जाता है।

Endangered Species in India - भारत की विलुप्तप्रायः प्रजातियां


Tiger - बाघ


भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है बाघ। खाल और विभिन्न अंगों की भारी कीमत के चलते इनका शिकार किया जाता है। देश में अब केवल 1411 बाघ ही बचे है।
लेकिन अब संरक्षण के चलते संख्या में वृध्दि हो रही है। यह एक अच्छी खबर है।

Asiatic Lion - एशियाई शेर



गुजरात के गिर वन में अब लगभग 411 शेर बचे है पर्यावास क्षरण( Habitat Degradation) , जल प्रदुषण और शिकार के लिए जानवरो की कमी के कारन यह प्रजाति अब संकट में गुजरात सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण कार्यो से इनको बचने की पूरी कोशिश की जा रही है।
 

Indian Elephant - एशियाई हाथी



एशियाई हाथी राष्ट्रीय विरासत पशु। हाथी दांत के लिए चोरी-छुपे शिकार और पर्यावास के नष्ट होने के कारण संकटग्रस्त प्रजाति है। जंगलो अब लगभग 26000 हाथी ही बचे है।

Indian one horned Rhino - एक सींग वाला ऐशियाई गेंडा



कभी गंगा के मैदानी इलाकों में बहुतायत में पाया जाता था , लेकिन सींग की वजह से इसके अत्यधिक शिकार और प्रकृति पर्यावास में कमी के चलते आज जंगलो में करीब 21000 गेंडे ही बचे है ।

Vulture - गिद्ध



यह प्रमुख रूप से मृत पशु - मांस पर निर्भर है। पशुओ में बड़े पैमाने पर Dielofenac दवा के इस्तेमाल के कारण आज इनकी संख्या लगभग 95% तक घट गई है ।

Swamp deer or Barasingha - दलदली क्षेत्र में पाए जाने वाला हिरण



यह हिरण मूल रूप से भारत और नेपाल में पाया जाता है । पर्यावास क्षरण और अन्य नृविज्ञानी दबावों (Anthropogenic Pressures) के चलते इनकी संख्या भी घटी है ।

Black Necked Crane - काली गर्दन वाला सारस



जम्मू - कश्मीर का राज्य पक्षी यह सारस है। जैविक दबावों, झीलों और दलदली क्षेत्रों के सूखने और बढ़ते प्रदुषण के चलते, अब यहाँ पक्षी भी अत्यंत दुर्लभ होता जा रहा है।

Olive Ridley Turtle - ओलिब रिडले कछुआ



भारत के पूर्वी तटों पर पाय जाने वाला सबसे छोटा कछुआ है। यह ओडिशा के तट पर ही भारी संख्या में अंडे देता है। प्रजनन स्थलों की संख्या में कमी , मछली के जालों में फंस जाने और समुद्री जल के बढ़ते प्रदुषण के कारण इनकी आबादी को खतरा पैदा होता जा रहा है ।

The Western Tragopan or Western Horned - पश्चिमी ट्रैगोपैन 

Endangered Species Meaning in Hindi


हिमालय के निकटवर्ती स्थानों में पाए जाने वाली एक दुर्लभ तीतर प्रजाति की पक्षी है । शिकार और पर्यावास क्षरण के कारण यह भी विलुप्ति की कगार पर है ।

Golden Langur - सुनहरा लंगूर



यहाँ लंगूर मुख्यातः ब्रह्मपुत्र नदी के आस पास पाया जाता है कुछ अनजान कारणों से इनकी संख्या में भारी गिरावट आने लगी है ।

Snow Leopard - हिम तेंदुआ



यह हिमालय की ऊंचाइयों में पाई जाने वाली बिल्ली की अत्यंत फुर्तीली प्रजाति है। चोरी- छुपे इसके शिकार और शिकार के लिए जानवरो को कमी केकारण इसकी संख्या में कमी आई है। कुछ लोगो की माने तो अब यह बहुत काम ही देखने को मिलती है ।

Red Panda - लाल पांडा



वृक्षों पर रहने वाला यहाँ पूर्वी हिमालय का स्तनपायी जीव है। वनो का सफाया होने से इसके पर्यावास में हुई कमी के कारन आबादी में जबरदस्त कमी आई ।

Message - सन्देश 

भारत के समृद्ध  वन्य प्राणी हमारी प्राकृतिक  धरोहर के प्रतिक है। भारत के गौरव के रूप में इनकी रक्षा करना हमरी जिम्मेदारी है। दुनिया के कुछ अन्य क्षेत्रों की प्रजातियां भारत मे मौजूद है।आइये इनके स्वछंद विचरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए ताकि हमारी भावी पीढ़ी कुदरत की इस अनमोल रचना से रु- बा- रु हो सके ।
Endangered Species in India - Endangered Species Meaning in Hindi

भारत जैविक विविधता से संपन्न होने के साथ - साथ आकर्षक वन्य प्राणियों का केंद्र भी है। इन प्राणियों में बाघ, शेर, हाथी, गेंडा जैसे प्रमुख पप्रजातियां शामिल है। कुदरत की इस अनमोल धरोहर के संरक्षक होने के नाते हमारा कर्तव्य है की हम इनकी रक्षा के लिए तत्परता से कदम उठाए ।