Uttarakhand Best Tourist Places In Hindi | खूबसूरत पहाड़ी राज्य

 

Uttarakhand Best Tourist Places In Hindi - खूबसूरत पहाड़ी राज्य

क्यों कहा जाता है उत्तराखंड को - Land of gods ?

उत्तराखण्ड - UTTARAKHAND

 उत्तराखण्ड-Uttarakhand  एक जाना पहचाना सा नाम जिसे सुनते ही दिल में बस एक ही आवाज़ आती है "जय बाबा केदारनाथ"। वैसे तो यहां काफ़ी चीजे भी है जैसे बदरीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, पांच प्रयाग आदि जिनके बारे में पूरी दुनिया को जानती है, माता पार्वती की जन्मभूमी, ऋषिमुनियों की तापोभूमि ,कुछ ऐसी ही चीजों के लिए लाखो शैलनी हर साल यहां आते है।जिनमे से कुछ आध्यात्म तथा कुछ साहसिक खेलों आदि के कारण यह खींचे चले आते है। Land Of  Gods, ऐसी ही रोचक और रहस्यमय जगहों के कारण ही उत्तराखण्ड देव भूमि भी कहा जाता है। यहां के लोग सौम्य, निर्लोभी, अपराध विहीन, तथा भुमि पर शयन करने वाले होते है।

Land of gods - उत्तराखण्ड

 उत्तराखंड के प्रमुख दो खंड है मानस खंड, केदार खंड मनसा खंड यानी कुमाऊं मंडल और केदार खंड यानी गढ़वाल मंडल। जहां बसते है यहां के प्यारे लोग।यह प्रदेश हिमालय के मध्यवर्ती भाग का एक आंचल है। इसी कारण Uttarakhand का पुराना नाम-उत्तरांचल रखा गया था, लेकिन बाद में इसको फिर से बदल दिया गया और जो उत्तरांचल नाम था उसको उत्तराखण्ड Uttarakhand कर दिया गया।

Uttarakhand History-उत्तराखंड का इतिहास

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand

उत्तराखंड का इतिहास-Uttarakhand History इतिहास से उत्तराखंड काफ़ी जुड़ा हुआ है। वेदिककाल के कुछ श्लोको से पता चलता है की यहां का केदार खण्ड और मानस खण्ड उसी समय के रखे हुए नाम है।
रामायण, महाभारत, कुमारसंभवम तथा स्कंदपुराण में भी इनका जिक्र मिल जाता है। उस समय ही देवभूमि/land of gods, जम्बूदीप, रत्नप्रभा आदि इस क्षेत्र के कुछ नाम हुआ करते थे।
शिव पार्वती के विवाह संबंधित त्रिजुगीनारायण मंदिर भी यहां देखने को मिल जाता है। जो कोई भी यह आता है उसको इन सब चीजों के प्रमाण भी मिल जाते है, ऐसी है ये देव भुमि।

उत्तराखंड के जिले 

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand

उत्तराखंड के जिले  - उत्तराखंड  में कुल 13 जिले है।जिनकी अपनी अलग अलग पहिचान है, कोई अपनी बासमती चावल के लिए प्रसिद्ध है तो कोई अपने झीलों के कारण।
  1. देहरादून                 (DEHRADUN)
  2. पौड़ी                      (PAURI GARHWAL)
  3. अल्मोड़ा                 (ALMORA)
  4. नैनीताल                 (NAINITAL)
  5. टिहरी                    (TEHRI GARHWAL)
  6. पिथौरागढ़              (PITHORAGARH)
  7. उत्तरकाशी             (UTTARKASHI)
  8. चमोली                  (CHAMOLI)
  9. हरिद्वार                  (HARIDWAR)
  10. उधम सिंह नगर      (U S NAGAR)
  11. रुद्रप्रयाग               (RUDRAPRAYAG)
  12. चंपावत                  (CHAMPAWAT)
  13. बागेश्वर                  (BAGESWAR)

Uttarakhand CM

Uttarakhand CM श्री पुष्कर सिंह धामी जी है।

Uttarakhand high court

Uttarakhand high court नैनीताल में स्थिति है।

Uttarakhand map  


Uttarakhand map, best place to visit in uttarakhand

Uttarakhand Capitals-उत्तराखंड की राजधानी

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
उत्तराखंड की राजधानी

 जी हां उत्तराखंड की भी दो राजधानियां है-Uttarakhand Have Two Capitals, एक ग्रीष्मकालीन और एक शीतकालीन । पहली देहरादून तथा दूसरी गैरसेंड
और यकीन मानिए की गैरसेंड उत्तराखंड की राजधानी के लिए यहां पर काफी आंदोलन हुए क्यों कि लोगो का मानना था की पहाड़ों के विकास के लिए राजधानी भी पहाड़ों में ही हो।लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ और बीच का जो रास्ता निकला वो ये ही था की एक राजधानी पहाड़ों में हो और एक मैदानी क्षेत्र में  तो अब उत्तराखण्ड की दो राजधानी बन गई ।

👉अब ये सही था या गलत आप हमे जरुर अपनी राय बताए।

Best Places to visit in Uttarakhand - land of gods


Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand

1- यहां आने पर कई ऋषिमुनियों की तपस्थलियो के दर्शन करने को मिल जाते है।
2- यहां खण्डित किले, शिलालेख, अभिलेख, त्रिसूललेख, ताम्रपत्र आदि भी देखे जा सकते है।
3- यहां दुनिया की योग राजधानी ऋषिकेश भी है जो एक तीर्थ नगरी के नाम से भी जानी जाती है।
4- यहां पांच प्रयाग सहित चार धाम (केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री) भी है।
5- यहां कई प्रकार के गिलेशियर, पर्वत शिखर, बुग्याल, दर्रे (pass), मुख्य झोले, मुख्य शहर है। यहां ट्रैकिंग के लिए भी कई खूबसूरत जगाएं भी है।
6- यहां रोचक 6 राष्ट्रीय उद्यान भी है । तथा यूनिस्को वर्ल्ड हैरिटेज स्थान भी यहां मौजूद है।
7-  चौरसिया कुटीर - विश्व प्रसिद्ध Beatles आश्रम ऋषिकेश में मौजूद है।
8- यहां कई जगहों पर साहसिक खेलों का भी आनंद लिया जा सकता है।

उत्तराखंड का मौसम - Uttarakhand Weather

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Place to visit in Uttarakhand 

वैसे तो यह साल भर में कभी भी आया जा सकता है। मगर कुछ महीनो में यह आने का मज़ा ही कुछ और है । Uttarakhand Weather की अगर बात की जाए तो ऊंचाई के साथ साथ तापमान यहां घटता रहता है। प्रत्येक 1000 मीटर की ऊंचाई पर तापमान में 6° का अंतर आ जाता है। ऋतुओं के अनुसार यह बदलता रहता हैं। उत्तराखंड का मौसम की अगर बात की जाये तो मैदानी इलाकों को छोड़ कर हमेशा शीतल बना रहता है 
यहां की दिन की चंचल धूप और रात की खुशनुमा हवाएं मानो कुछ कहानी सी सुनती है जिससे पता लगता है यह रहना और वक्त बिताना कितना सुखद है।
कुछ लाइनों के माध्यम से यह का अनुभव बताने की कोशिश करता हूं।

    सर पर बाबा का आशिर्वाद हो,
 चंचल धूप भी लगे सहारा।
    जीवन में कितने भी कष्ट हो,
         बस शाम को मिल जाय गंगा किनारा ।।
Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Rishikesh 

ग्रीष्मऋतु -Summer

गर्मियों में मार्च के बाद तापमान बढ़ने लगता है, जो जून जुलाई के माह तक ,30 38° तक चला जाता है। मई से जून के महीने यहां सबसे गर्म महीने में जाते है। मैदानी भाग में लू भी चलती है।

वर्षाऋतू -Monsoon

यहां मानसून का आगमन मध्य जून से मना जाता है, जो फिर अक्टूबर तक चलता है। कभी कभी यह मई के अंत या जुलाई के प्रारंभ में भी आता है।बैछारो के कारण तापमान गिरने लगता है। तपते पहाड़ अब हरियाली से भरने लगते है, और ये मंजर देखने लायक होता है।
परंतु वर्षा अपने साथ कभी कभी लाती है परेशानियां जिससे यातायात अवरुद्ध हो जाता है , और कभी कभी भूस्खलन भी इसके परिणाम होते है।

शीतऋतु -Winter

शीत ऋतु आते ही मौसम साफ दिखाई देता है ,सुहानी धूप और गुलाबी जाड़ा पड़ने लगता है। दिसंबर तथा जनवरी में उच्च क्षेत्रों  में बर्फबारी भी होने लगती है। जिसका लुफ़्त शैलानी हर साल उठाते है।                                            

 Best places to visit in Uttarakhand

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Best Place To Visit In Uttarakhand

Uttarakhand (Land of gods)
कुमाऊं मंडल (Kumaun Division), गढ़वाल मंडल(Garhwal Division).

कुमाऊँ मंडल  (Kumaun Division)

नैनीताल - Nainital

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Nainital -Uttarakhand

पहाड़ पर पानी का कटोरा और इस पर देवदार के वनों का अक्ष, कुछ इस तरीके की है ये नगरी , जिसको झीलों की नगरी  Lake city of India भी कहा जाता है।
यह अंग्रेजो की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी रही थी। अपनी खूबसूरती के लिए पूरे दुनिया में धूम मचा रही है यह लोगो की पहली पसंद भी है क्यों की यह जाते ही आस पास के रमणीय स्थल भी देखने को एक साथ मिल जाते है जैसे हनुमान गढ़ी का सूर्यास्त- Sunset, नंदा देवी मंदिर तथा यह नौका विहार, घुड़सवारी स्केटिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है।
Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Nainital Lake - Uttarakhand

रानीखेत - Ranikhet

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Hill Station - Rani khet (Uttarakhand)

अल्मोड़ा में स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय नगर-HILLSTATION, कहा से बंदरपूंछ शिखर से लेकर नेपाल की नरीजंग तक की हिमाच्छादित श्रेणियां भी देखी जा सकती है। यह बांज, बुरांस तथा चीड़  के मनमोहक वन आकर्षण का केंद्र है। यह सैनिक छावनी भी है जहां गोल्फ कोर्स , म्यूजियम है। आस पास के कुछ मंदिर भी दर्शनीय स्थल है।

अल्मोड़ा - Almora

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Almora, Anciant Tamrpatra - Uttarakhand

Hill station-आज कल ये नगर अपनी बाल मिठाई के लिए प्रसिद्ध हो रहा है, अल्मोड़ा के बारे में एक रोचक जानकारी बताता हु जो शायद ही किसी को पता हो , अल्मोड़ा को यह नाम पड़ा वहां की अम्लीय स्वाद वाली घास से, है ना एक नई चीज।  और यह बात वह के इतिहास से भी जुड़ी है।और यह की नगर पालिका उत्तराखंड की सबसे पुरानी नगर पालिका है। यह एक जगह है टमट्यूड़ा  जो पुराने समय में अपने तांबे के कारीगरी के लिए जाना जाता था। मतलब ये एक ताम्र नगरी थी। यह एक आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी रह चुका है, जो यह के पटाल  बाजार में संजोया हुआ है।
यह से कई हिमालय शिखरों को देखा जा सकता है, यहां कसरदेवी मंदिर तथा चेताई मंदिर भी प्रसिद्ध है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Katarmal Surya Temple, Almora

पिथौरागढ़ - Pithoragarh

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
PithoraGhar Hill Station.

यह नगर प्रसिद्ध था मध्य काल के अपनी यात्रा मार्गो के लिए क्यों की यहां से ही लोग कैलाश मानसरोवर , तथा पशुपतिनाथ जैसे यात्रा भी किया करते थे। यहां पर पुराने दुर्ग के अवशेष भी मिल जाते है।

हल्द्वानी/काठगोदाम-Haldwani/Kathgodam

यह नगर कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसका पुराना नाम हल्दुवानी था जो बाद में हल्द्वानी पड़ा ।यह तक की यात्रा रेल द्वारा भी की जा सकती है।

चंपावत - Champawat

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Champawat Hill Station

प्राचीन काल में यह कुमाऊं की राजधानी भी रह चला है। पिथौरागढ़ में होने के कारण यह मानसरोवर यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है। यहां एक बालेश्वर मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है जो समूह शिल्प का बेजोड़ नमूना है। जो देखने लायक है।
यहां एक रहस्यमई जगह है जो चंपावत से एक किलोमीटर दूर है उसका नाम है तल्ली मांदली गांव  जहां एक भवन है जिसका नाम नौडूंगिया भवन है ,यह दाएं से बाएं नौ नौ शिलाओं को खड़ा कर के बनाया गया है। यहां नौ संख्या का ऐसा बेजोड़ नमूना है जो आप की देखने पर ही पता लग सकता है उसके लिए कोई शब्द प्रयोग करना सही नहीं होगा। नगर की आकृति भी कटोरे जैसे है जिसका अपना अलग महत्व है। यह देखने लायक है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
The Great Himalaya

गढ़वाल मंडल - Garhwal Division


Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Best Place To Visit In Uttarakhand

देहरादून - Dehradun


Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Buddha Monetary  - Dehradun 

यह प्रदेश की शीत कालीन राजधानी है-Uttarakhand Capital, यह उत्तराखंड के कुछ प्राचीन नगरी में भी शामिल है, देहरादून -Dehradun भारत का प्रमुख पर्यटक स्थल है तथा  को पर्वतों की रानी मसूरी का भी प्रवेश द्वार है। 
Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Shiv Mandir - Dehradun

यहां टपकेश्वर मंदिर है जहा पर माना जाता है की गुरु द्रोणाचार्य ने तपस्या की थी, जिसका पुराना नाम द्रोणाश्रम था। यह पर गुरुरामराय ने भी अपना समय व्यतीत किया था , और आज वह पर झण्डा मेला लगता है । इस मेले में दूर दूर से लोग आते है जिनमे मुख्य पंजाब से होते है।यह सिक्खों को आस्था का एक प्रतीक है। यहां पर घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह-Best Places To Visit In Dehradun मालसी डियर पार्क, चिड़िया घर, सहस्त्रधारा ( गंधक युक्त पानी कि धारा), तिब्बतन मंदिर, रोबर्स केव, लच्छीवाला, लक्ष्मण मणक कालू मांडू चार सिद्ध, FRI आदि  है, जहां जाना बेहद आसान है। जब भी देहरादून आएं तो यह जरूर घूमे। यदि धनोल्टी और सुरकांडा माता मन्दिर जाने का मन हो तो यहां से हो कर ही जाया जा सकता है। वहां भी काफी अच्छी जगहों है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
FRI ,Prem Nagar - Dehradun

मसूरी - Mussoorie

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Mussoorie Lake -Hill Queen

पर्वतों की रानी मसूरी- Hill Queen को भला कौन नही जानता है, बॉलीवुड से ले कर क्रिकेट तक के लोग यह आ चुके है। और जब उत्तराखण्ड आना ही है तो यह जाना जरूरी हो जाता है। यहां घूमने के साथ साथ पोलो, स्केटिंग, टेनिस, बॉलरूम डांस, विलियर्ड आदि का भी लुफ़्त उठा सकते है। 

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Laal Tibba Top - Hill Station 

यह घूमने के लिहाज़ से लांढोर, लाल टिब्बा, भद्राज मंदिर, कैंपटी फॉल, कैमल्स बैक टॉप, गन हिल, हार्डी फॉल जैसे अनेक जगह है जहां जाने में मज़ा आता है, यहां चार दुकान, बेकरी भी काफी पुराने समय से यहां है। तथा घुमक्कड़ लोगो के लिए ये जगह एकदम मनमोह लेने वाली है। इसके साथ ही यह आ कर पैरा ग्लाइडिंग - para gliding, तथा कुछ साहसिक खेलों का भी आनंद लिया जा सकता है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Adventur Games In Hill Station Mussoorie

रुड़की - Roorkee

यह एक मैदानी इलाका है । लेकिन यहां पर एक इस्लामिक पवित्र स्थान है जो हिंदू मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है। उस जगह का नाम है पिरान कलियर।

हरिद्वार - Haridwar

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Ganga Aarti - Haridwar

हरिद्वार पुराने समय से ही पवित्र तीर्थ के नाम से जाना जाता है। कुंभ का आयोजन उत्तराखंड में यही किया जाता है। यह दर्शनीय स्थान हर की पैड़ी, गौ घाट, राम घाट, मानसादेवी मंदिर, चण्डी देवी मंदिर, सप्तऋषि आश्रम, भीमगौड़ा, भारतमाता मंदिर, शांतिकुंज, कनखल जैसे रमणीय स्थान है।  यहां की गंगा आरती और गंगा स्नान करने पुण्य प्राप्त होता है। मन को शांति मिलती हैं। तभी तो दुनिया के प्रसिद्ध लोग भी यह आया करने थे।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Haridwar Evening View

ऋषिकेश - Rishikesh

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Ganga Aarti - Rishikesh

ऋषिकेश का उत्तराखंड में अपना एक अलग महत्व है, राज्य में स्थित चार धामों की यात्रा यही से सुरु की जाती है। यह पूरे साल भर में कभी भी आया जा सकता है। यह दैवी प्रातः कालीन पूजा अर्चना तथा भक्ति भाव मे डूबी शाम के लिए विख्यात है। यह का पुराना नाम कुब्जाभ्रा था। यह का भरत मंदिर सर्वाधिक प्राचीन एवम् प्रसिद्ध है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
River Rafting In Rishikesh

 बात यह रोचक है की यह तीन जिलों से मिलता है, टिहरी- पौड़ी -देहरादून । यहां त्रिवेणीघाट, लक्ष्मण झूला, प्रमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर आदि सुंदर स्थानों के दर्शन किए जा सकते है। यह स्थान योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर शैलानी रीवर राफ्टिंग- River Rafting in Rishikesh, बंजी जंपिंग- Bungee jumping in Rishikesh आदि का आनंद लेते हुए दिख जाते हैं।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Beach Side - Rishikesh


यह स्थान भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन की ज्योति जलाए हुए है।

कोटद्वार - Kotdwar 

कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार भी कहा जाता है, यहां सिद्धों को नगरी है । सिद्धबली यहां प्रमुख स्थान है।

 Lansdowne uttarakhand- लैंसडौन

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
 Lansdowne uttarakhand 

देश के प्रमुख पर्वतीय स्थलों में एक ऐसा नगर जहां से दूर दूर तक देखा जा सकता है , साथ ही यहां का सूर्योदय तथा सूर्यास्त एक मनमोहक दृश्य होता है-Best Hill station of India

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Evening View - Lansdowne

अगर कभी यह जाने का मोका मिले तो ये दो चीजें कभी न भूलें। यहां सेना की छावनी भाई है जिसकी स्थापना 1886 में की गई थी ।जिससे कई जवानों की गाथाएं जुड़ी हुई है, जो ये याद दिलाती है की कोई है जो हमारे लिए आज देश के बॉर्डर पर खड़ा है। और ये सब महसूस तब होता है जब छावनी घूमने का मोका मिलता है।
यह जाकर हमे ये भी पता चलता है की प्रथम विश्व युद्ध से ही हम भारतीयों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। यहां टिफिनटॉप, सेंट मैरिज चर्च, सेना का दुर्गा मंदिर तथा म्यूजियम आदि देखने लायक है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
 LN. Gabbar Singh Negi Statue

उत्तरकाशी - Uttarakashi

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Uttarakashi

ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर वरुणावत पर्वत के पास स्थित एक पवन नगरी, जिसको उत्तर की वाराणसी भी कहा जाता है। यह पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान भी स्थित है - National institute of Mountaineering, तथा चिन्यालीसौड़ में एक हवाई पट्टी भी।  जिसका उपयोग भारतीय सेनाओं द्वारा किया जाता है।यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां देवियापदाओ का प्रकोप बना रहता है। लेकिन घूमने के लिहाज़ से यह काफी अच्छी जगहों में से एक है। यह ट्रैकिंग का और ग्लेशियर का लुफ्त उठाया जा सकता है। यहां से काफी अच्छे अच्छे ट्रैक , बुग्याल तथा गिलेशियरों का भी आनंद लिया जा सकता है। निलॉंग पास - Nilong Valley जो की तिब्बत से लेन देन करने का पुराना मार्ग था उसको भी मरम्मत कर के यात्रियों के लिए खोला जा चुका है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Nilong Valley

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Harkidoon Track

नई टिहरी - New Tehri

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
New Tehri

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Tehri Lake

टिहरी बांध निर्माण के बाद बनी झील के चलते अब यह काफी लोग घूमने आने लगे है। यह बांध एशिया का काफी बडे़ बांधो में से एक है, जो एक पूरे शहर पुरानी टिहरी को डुबो कर बना था , इसको बनने में करीब करीब 150+ गांव समाहित हो गए थे। यह काफी जलीय साहसिक खेलों का आयोजन भी होता है। जिसका मज़ा यह आ कर कभी भी लिया जा सकता है। गर्मियों में यह स्थान सैलानीयो से भरा रहता है। यहां परिवार के साथ भी पूरी सुरक्षा के साथ जलीय खेलो -Water Sports को किया जा सकता है। आज कल यहां तैरते हुए हट्स  Floting Huts तथा डोबराचांटी सस्पेंशन पुल Dobrachanti Bridz आदि का भी आनंद लिया जाता है।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Tehri Lake Floting House

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
DobraChanthi Bridge - Tehri Garhwal


लेकिन अगर यहां आने का मन करें तो कोशिश करे की शाम तक यहां पहुंच जाएं और पूर्ण आराम ले, ताकि अगले दिन अंगड़ाई ले कर एक नाई सुबह के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सके।

उत्तराखण्ड पर्यटन - Uttarakhand tourism

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Uttarakhand Tourism

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड हर वो इच्छा पूरी करता है जो एक यात्री को चाहिए होती है । यह घूमने लायक हर जगह मिल जाती है , फिर चाहे वो झीलों को देखना हो या किसी पहाड़ पर चढ़ना - Tracking , कैंप में रात - Camping बितानी हो या दोस्तो के साथ रात को कही डिनर पर जाना हो , परिवार या दोस्तो के साथ पल बिताना हो या अकेले किसे सुरक्षित जगह जाना हो।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Nainital Lak 

 उत्तराखण्ड यात्रा के लिए काफ़ी सुंदर जगहों में से एक है।एक शांत दिमाग़ यहां आपके काम आयेगा जिससे यहां घूमने वालो को परम आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी। और यहां की रहस्यमय और रोचक जगहों को देख कर हर किसे का मन यह रहने को भी हो जाता है।यह की हर जगह में एक इतिहास छिपा है जो स्थानीय लोगो से सुनने को अक्सर मिल जाता है। अच्छी बात यह है की उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन -Uttarakhand Tourism के लिए यह काफी कदम उठाए जा रहे है जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले।

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Tehri Lake Boating Point

यदि आप कला प्रेमी है, इतिहासकार है, घूमने के शौकीन है, सहासिक खेलों के इच्छुक है, अपने हनीमून पर जाना चाहते है, तीर्थ करना चाहते है, परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहते है तो आप के लिए उत्तराखण्ड एक रोचक जगह हो सकती है।


 बादलों के साये में पहाड़ों की बाहों में,
 बादलों के साये में पहाड़ों की बाहों में।
    सुकून तो बसता हैं साहब ,
    ढलती शामों की पनाहों में।।
Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand
Best Place for Honeymoon 

उत्तराखण्ड -Uttarakhand

Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand


उत्तर भारत का एक राज्य जो हिमालय से पार करता है, अपने हिंदू तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। योग अध्ययन के प्रमुख केंद्र ऋषिकेश जहां  बीटल्स ने भी 1968 में  यात्रा की थी। शहर पवित्र गंगा नदी पर एक आध्यात्मिक सुबह, शाम की गंगा आरती का आयोजन करता है। राज्य का वनाच्छादित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बंगाल के बाघों और अन्य देशी वन्यजीवों को आश्रय देता है।


Best Place To Visit In  India 2022- भारत की एक खूबसूरत जगह  Uttarakhand


FAQ

Q1- What is Uttarakhand old name?
Ans- Uttaranchal
Uttarakhand, formerly Uttaranchal, northwestern part of India.

Q2- What is the best time to visit Uttarakhand?
Ans- March to May and September to November is the best time to visit Uttarakhand or Land of gods.

Q3- उत्तराखण्ड क्यों फेमस है?
Ans- उत्तराखण्ड बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री जैसे धाम, winter activities, ताल (lakes), खूबसूरत Trek, wildlife जैसी अनेक चीजों के लिए फेमस है।

Q4- उत्तराखण्ड का लोक नृत्य क्या है?
Ans- मंडाण नृत्य, जो की देवी देवताओं के पूजन से लेकर शादी और त्यौहारों तक में किया जाता है।

Q5- उत्तराखंड की प्रसिद्ध पोशाक कौन सी है?
Ans- उत्तराखंड में पुरुष कुर्ता, पैजामा, भोटू, टोपी, साफा, सुराव आदि पहनते है। महिलाएं घाघरा, चोली, पिछोड़ी, रंगोली आदि पहनती है।बच्चो को ज्यादातर बोखली पहनाई जाती है।

Q6- उत्तराखण्ड में कितने मंडल है?
Ans- उत्तराखण्ड में दो मंडल है। गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल।